11 जनवरी 2020 की मुख्य 10 ताजा ख़बरें

1. दिल्ली विधानसभा चुनाव :-झारखंड की तर्ज़ पर बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां कर सकती है गठबंधन |गौर हो कि दिल्ली में चुनाव 8 फ़रवरी को होने है और 11 फ़रवरी को नतीजे आने वाले है |

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वेसे वेसे दिल्ली की सियासी गर्माहट बढ़ती जा रही है | कहा जा रहा है कि भाजपा विरोधी पार्टियाँ भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन कर सकती है, इसके लिए अनौपचारिक रूप से शुरुआत हो गई है |दिल्ली की राजनीति में सक्रिय बिहार के एक नेता और कांग्रेस के एक राष्ट्रीय नेता के बीच इस सम्भावनाओं पर चर्चा हुयी है |


2. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार बजट पर किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज नहीं सुनना चाहती | दरअसल नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की मोदी के साथ बैठक पर कटाक्ष किया कि 'मोदी किसानों, युवाओं, छोटे कारोबारियों की आवाज नहीं सुनना चाहते |गांधी ने मीटिंग का फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनके बजट में सिर्फ उनके पूंजीपति मित्रों, और अमीरों के लिए होती है |'



3. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आयी तो हटा देंगे एनआरसी और नागरिकता कानून |
शुक्रवार को जब प्रियंका गांधी बनारस स्थित रवि दास मंदिर में पूजा की और हाल ही में जेएनयू मे हुयी हिंसा का विरोध किया और एनआरसी एवं नागरिकता कानून को काला कानून बताया |


4. दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीख की घोषणा होते ही कांग्रेस चुनाव प्रसार में जुट गई हैं | दिल्ली में कांग्रेस ने दिल्ली की दिल की बात चुनावी अभियान की शुरुआत की | कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सिर्फ उनके उद्योगपति दोस्तों से मिलते है और उन्हें दिल्ली के दिल की बात की कोई फिक्र नहीं है | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग हमे सुझाव दे हम उनके इरादों पर खरे उतरेंगे |


5. भाजपा सांसद ने टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाली आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा | वहीं लोगों ने नागरिकता कानून के समर्थन में मोटर साइकिल रैली निकाली, जो प्रदेश भाजपा कार्यालय से शुरू होते हुए राजधानी के विभिन्न हिस्सों में होते हुए पार्टी कार्यालय में समाप्त हुयी |
इस रैली को विजय अभियान का नाम दिया गया |


6. धारा 370 हटने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में अनिश्चितकालीन इंटेरनेट बंद है | इसकी सुनवायी करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि सरकार अनिश्चितकालीन पाबंदियों की समीक्षा करें, जिसमें इन्टरनेट और नेताओं के आने जाने पर पाबंदी शामिल है | कोर्ट ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इसकी समीक्षा करे और कहा कि अनिश्चितकालीन इन्टरनेट बंद नहीं किया जा सकता है |
आपको बता दें कि धारा 370 हटने के बाद से ही जम्मू कश्मीर में अनिश्चितकालीन रूप से इन्टरनेट बंद है |


7. एनआरसी और नागरिकता कानून का तमिलनाडु में विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया |

गौरतलब हो कि देशभर में एनआरसी और नागरिकता कानून का मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं विपक्ष को भी इसका विरोध करते देखा गया है |


8. आज कोलकता दौरे पर रहेंगे प्रधान मंत्री मोदी | चार धरोहर इमारतों को करेंगे राष्ट्र को समर्पित | आपको बता दें कि कि मोदी 11 जनवरी से दो दिन के कोलकाता दौरे पर रहेंगे, इस दौरान प्रधान मंत्री मोदी के मुख्य कार्यक्रम में कोलकाता बन्दरगाह ट्रस्ट की 150 वी वर्ष गांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेना और चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करना है | इन इमारतों में पुराना करेंसी बिल्डिंग, बल वी डेरे हाउस, मेग टोक हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल होल शामिल हैं |



9. सोने और चांदी की कीमतों में आयी गिरावट : रुपये की मजबूती के साथ सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई | एचडीएफसी सिक्युरिटी के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 80 रुपये की गिरावट के साथ सोने की कीमत 40554/- प्रति दस ग्राम हो गई है | चांदी में शुक्रवार को 200 रुपये की गिरावट के साथ चांदी की कीमत 47695/- प्रति किग्रा हो गई है |


10. नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के बावजूद भाजपा सरकार बेफिक्र है | सरकार का कहना है कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का हम जमीनी स्तर पर सामना करेंगे | सरकार का कहना है कि नागरिकता कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए पीड़ित अल्पसंख्यक को नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए है | गौरतलब हो कि नागरिकता कानून का देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है |


इस तरह की अन्य ख़बरों के लिए हमें फालो करें